फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   10 monkeys died in three days Maneka Gandhi took information from the police

Bareilly News: तीन दिन में 10 बंदरों की मौत, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने पुलिस से ली जानकारी

Fri, 13 Jun 2025 04:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 04:34 PM IST
सार

बरेली के किला इलाके में तीन दिनों में 10 बंदरों की मौत हो चुकी है। पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ है कि बंदरों के शरीर में चोट के निशान मिले हैं। 

विज्ञापन
10 monkeys died in three days Maneka Gandhi took information from the police
मृत बंदर का कराया गया पोस्टमॉर्टम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला चावल मंडी में तीन दिन में 10 बंदरों की मौत के मामले में मेनका गांधी ने बृहस्पतिवार को पीपल फॉर एनिमल (पीएफए) के कार्यकर्ताओं से बात कर स्थिति को जाना। उन्होंने किला थाने के इंस्पेक्टर से भी जानकारी ली और जल्द खुलासा करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


किला चावल मंडी में सोमवार को पांच, मंगलवार को चार और बुधवार को एक बंदर का शव मिला था। इसके अलावा बंदरों के चार बच्चे भी मिले। पीएफए कार्यकर्ता धीरज पाठक का कहना है कि बंदरों की हत्या की गई है। एक ही स्थान पर इतने बंदरों के शव मिलना सामान्य बात नहीं हो सकती। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेनका गांधी ने उनसे बात कर प्रकरण की जानकारी ली है। बुधवार को भी उन्होंने अधिकारियों से बात की थी। इसके बाद ही पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर किला राजेश कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed