{"_id":"68ed6964a53bdf439a0ce669","slug":"10-lakh-rupees-were-snatched-by-promising-to-provide-land-bareilly-news-c-400-1-ala1001-2460-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जमीन दिलाने का झांसा देकर हड़पे 10 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जमीन दिलाने का झांसा देकर हड़पे 10 लाख रुपये
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर मजनूपुर निवासी तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
भमोरा। फर्नीचर दुकान संचालक ने अपने पड़ोसी गांव के युवक से पहले तो दोस्ती बढ़ाई। बाद में अपनी जमीन दिखाकर धोखाधड़ी से रुपये हड़प लिए। आरोप है कि अपने रुपये मांगने पर फर्नीचर दुकान संचालक ने अपने भाइयों के साथ मिलकर युवक को जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। शिकायत पर जांच कर रही पुलिस ने आरोप सही मिलने पर सोमवार को फर्नीचर दुकान संचालक सहित तीन लोगों पर दर्ज किया।
पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के चाड़पुर गांव निवासी प्रभात मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उसके पड़ोसी गांव मजनूपुर निवासी जुनैद की उसके गांव में ही फर्नीचर की दुकान है। सामान लेने के दौरान जुनैद से उसकी दोस्ती हो गई। इसी बीच जुनैद ने उसे अपनी जमीन दिखाकर कहा कि उसे पैसे की जरूरत है। वह जमीन बेच रहा है। दोस्ती की वजह से उसे जमीन किफायती रेट में दे देगा।
इसपर उसने तीन लाख रुपये ऑनलाइन व सात लाख रुपये नकदी दिया। फरवरी माह में जुनैद से बैनामा कराने को कहा, जिसपर वह टाल मटोल करने लगा। बार बार कहने पर जुनैद ने कहा कि अभी उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई है। वह जमीन गांव वाले को बेच कर उसके पैसे दे देगा। संवाद
विज्ञापन
19 सितंबर को किसी और को बेची जमीन
19 सितंबर को उसे बिना बताए जमीन किसी और को बेच कर पैसे अपने काम में लगा लिए। इसपर वह रुपये मांगने उसके घर गया तो जुनैद व उसके भाई आमिर व पड़ोसी निजामुद्दीन आग बबूला हो गए। दोबारा घर आने व पैसे मांगने पर जाने से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की तहरीर पर जांच कर रही पुलिस ने आरोप सही मिलने पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया है। एसओ भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली थी। आरोप सही पाए जाने पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।