फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1.63 crore approved for promotion of animal science in IVRI

आईवीआरआई में पशु विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए 1.63 करोड़ स्वीकृत

Tue, 25 Aug 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
1.63 crore approved for promotion of animal science in IVRI
आईवीआरआई - फोटो : सोशल नेटवर्क

नवादेय और समृद्धि योजना के अंतर्गत चयनित प्रतिभागियों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान यानी आईवीआरआई में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय से पोषित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) रफ्तार की शुरूआत पिछले साल हुई थी। पशु विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए चल रही इस योजना के तहत नवोदय-2019 एवं समृद्धि-2019 कार्यक्रमों के अंतर्गत चयनित प्रतिभागियों के लिए 1.63 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत जिन प्रतिभागियों ने दो माह का अनिवार्य आवासीय प्रशिक्षण लिया था, उन्हें 14 स्टार्टअप कोके लिए 1.63 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें नवोदय के सफल प्रत्येक स्टार्टअप के लिए पांच लाख रुपये और समृद्धि के सफल स्टार्टअप के लिए 10 से 17 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। नवोदय कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीकृत राशि की 60 प्रतिशत और समृद्धि कार्यक्रम में स्वीकृत राशि की 40 प्रतिशत की पहली किस्त 68.20 लाख रुपये जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इन दोनों कार्यक्रमों के लिए 389 प्रतिभागी हुए थे शामिल

डॉ. आरपी सिंह का कहना है कि स्टार्टअप के लिए फंडिंग पाना आसान नहीं था। आरकेवीवाई-रफ़्तार के तहत नवोदय एवं समृद्धि कार्यक्रम में 389 प्रतिभागियों ने आवेदन किया था, लेकिन 117 प्रतिभागियों को बुलाया गया था। इनमें से 26 का चयन दो माह के अनिवार्य आवासीय प्रशिक्षण के लिए किया गया था। सभी प्रतिभागियों ने आईवीआरआई की इंस्टीट्यूट समिति के समक्ष प्रस्तुति दी। पहले चरण में 14 स्टार्टअप को अनुदान राशि प्रदान करने के लिए चुन लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed