{"_id":"6261aebff0d4d63182456ffb","slug":"youth-died-barabanki-news-lko627214272","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल घूमने गए युवक की होटल की बालकनी से गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल घूमने गए युवक की होटल की बालकनी से गिरने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफदरगंज (बाराबंकी)। दो दिन पहले दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने गए युवक की होटल की बालकनी से गिरने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार की शाम इसकी सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। युवक का शव लेने युवक के परिवारीजन हल्द्वानी रवाना हो गए हैं।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के राजापुर मजरे सैदाबाद निवासी नीरज वर्मा (26) पड़ोस के गांव में रहने वाले दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने गया था। वहां बुधवार को वह नैनीताल के होटल में रुका था। यहीं पर नशे की हालत में बालकनी में टहल रहा नीरज नीचे गिर गया। उसे आननफानन दोस्तों ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बृहस्पतिवार को हल्द्वानी के मेडिकल चौकी इंचार्ज अनिल आर्य ने यह सूचना परिवारीजनों को दी। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिवारीजन शव लेने के लिए जहां हल्द्वानी रवाना हुए। तो युवक की मौत के बाद सदमे में परिवारीजन कुछ और जानकारी नहीं दे सके। हालांकि आसपास गांव के दोस्तों के साथ जाने की बात निकलकर सामने आ रही है। एसओ सफदरगंज अभिषेक तिवारी ने ऐसी किसी भी सूचना से इंकार किया। संवाद