{"_id":"68054e95b483f1e02200a4dc","slug":"young-man-dies-in-bike-collision-barabanki-news-c-315-1-brp1006-137606-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
Mon, 21 Apr 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र रामनगर में बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर रविवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मसौली के कटरा निवासी उदयराज यादव (37) बाइक से बेटी की शादी का कार्ड देने रामनगर में रहने वाले रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से लौटने के दौरान रानी बाजार के सुरवारी गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक में उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल उदयराज यादव को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया। हालांकि इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी चार बेटियां अंजलि (18), महक (16), मोनिका (12), प्रतिज्ञा (8) व बेटा शिवराज (6) है। 11 मई को अंजलि का विवाह होना है।
विज्ञापन
डडियामऊ गांव में शादी तय है। घटना से परिवार में चीख-पुकार मची है। पत्नी रेशमा का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बस यही कहकर रो रही हैं कि अब बेटी के हाथ कैसे पीले होंगे।