{"_id":"6a6bb60ecdf1069d3e00bd93","slug":"young-man-detained-for-sexually-exploiting-a-woman-under-the-pretext-of-marriage-barabanki-news-c-315-1-brp1006-175761-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, युवक हिरासत में
Fri, 31 Jul 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद हिंदू युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार देवरिया की मूल निवासी युवती लखनऊ में ब्यूटी पार्लर संचालित करती है।
उनके अनुसार मई 2025 में उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से जहांगीराबाद क्षेत्र के अजीम नगर निवासी मो. सलीम से पहचान हुई। आरोप है कि सलीम ने प्रेम संबंध का विश्वास दिलाया और शादी का वादा कर युवती को अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद वह लखनऊ और बाराबंकी के विभिन्न होटलों में ले जाकर उसका यौन शोषण करता रहा।
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में जब युवती ने विवाह के लिए दबाव बनाया तो उसने साफ इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर सलीम के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।