{"_id":"5b897cf542c79246435d80ba","slug":"women-dies-of-heavy-rains","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरसी आफत, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरसी आफत, महिला की मौत
Amarujala
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विगत 24 घंटे से हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। कई स्थानों पर मकान व दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि सगी बहन व भाभी समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अब तक की रिकार्ड तोड़ हुई बारिश से शहर से लेकर कस्बे व गांव में जलभराव की समस्या से लोग जूझते रहे। शुक्रवार को भी कई घरों में पानी घुसने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में 24 घंटे में 141 मिमी बारिश रिकार्ड दर्ज की गई।
विज्ञापन
गुरूवार की दोपहर बाद से शुुरू हुई बारिश रूक-रूक कर शुक्रवार की शाम तक होती रही। बारिश से सड़क के गड्ढ़े न दिखने से कई बाइक सवार गिरकर घायल हो गए वहीं बाजारों में सन्नाटा रहा तो पटरी दुकानदारों की दुकानदारी चौपट। बच्चे बारिश में भीगते हुए व छाते के सहारे स्कूल पहुंचे। सड़कों पर पानी भरा होने के कारण अधिकांश लोग तो घरों में ही कैद रहे। शहर के चौराहे से लेकर मोहल्लें की सड़के नाले की शक्ल में दिखी तो खाली पड़े प्लाट, मैदान व कई कार्यालय परिसर में पानी भरा रहा। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के करोरा गांव में दीवार गिरने से उसके मलवे के नीचे जुगुरता पत्नी राम विलास दब गई।
विज्ञापन
उसे बाहर निकाल जाता की उसकी मौत हो गई। वहीं मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के जिगनी गांव में दीवार पर रखे छप्पर के नीचे रसोई में खाना बना रही से प्यारे लाल की बेटी सुधा, फूलमती व बहू गीता दीवार गिरने से घायल हो गई। सफदरगंज थाना क्षेत्र के राजापुर में दीवार गिरने से पार्वती पत्नी पवन कुमार, देवा कोतवाली क्षेत्र के लोहजर निवासी मुन्नी पत्नी अजीज व बंकी उत्तरटोला निवासी शताना पत्नी संजय घायल हो गए। यहीं नहीं बंकी ब्लॉक के मुहिउद्दीनपुर निवासी अवधराम, सुरेश व रामदेव, असंद्रा थाना क्षेत्र के देवीगंज निवासी विनोद यादव की दीवार गिर गई।
विज्ञापन