फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman's body found hanging under suspicious circumstances

Barabanki News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sat, 26 Oct 2024 03:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 26 Oct 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging under suspicious circumstances
मसौली (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र सफदरगंज के भग्गापुरवा मजरे रहरामऊ गांव में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। वह मनरेगा में ब्लाॅक रिसोर्स पर्सन के पद पर तैनात थी। उसके भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


सफदरगंज के भग्गापुरवा मजरे रहरामऊ निवासी माला देवी (50) के पति संजय कुमार का एक साल पहले निधन हो चुका है। इनकी कोई संतान भी नहीं है जिससे वह घर में अकेली रहती थीं। वह मनरेगा में होने वाले विकास कार्यों की सोशल ऑडिट टीम में ब्लाॅक रिसोर्स पर्सन पद पर काम करती थीं।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह नौ बजे तक घर का दरवाजा न खुलने पर लोगों ने खिड़की से देखा तो माला का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना क्षेत्र बदोसराय के ठाकुरपुरवा गांव निवासी माला के भाई नवल किशोर ने हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed