{"_id":"6063763d8ebc3e5921587630","slug":"wheat-purchase-start-tomarrow-barabanki-news-lko571915111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से होगी गेहूं खरीद, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से होगी गेहूं खरीद, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
बाराबंकी। गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इसके लिए जिले भर में 55 गेहूं खरीद केंद्र खोले गए हैं। किसान इन केंद्रों पर सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर अपना गेहूं बेच सकते हैं। विभाग का दावा है कि गेहूं खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान कोई खामी मिली तो केंद्र प्रभारी ही जिम्मेदार होंगे।
शासन से मिले आदेेश के बाद जिले में बृहस्पतिवार एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरु हो जाएगी। इस बार 15 जून तक सीधे किसानों से गेहूं की खरीद की जानी है। केवल चार एजेंसियों को गेहूं खरीद में मौका दिया गया है। इन एजेंसियों द्वारा जिले भर में 55 केंद्र खोले गए हैं। शासन ने इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जबकि बाजार में गेहूं साढ़े 16 सौ रुपये प्रति क्विंटल से खरीदा जा रहा है। किसानों का कहना है कि अभी फसल पूरी तरह से तैयार नहीं हुई। इस बार गेहूं की क्वालिटी भी उतनी अच्छी नहीं है, जितनी होनी चाहिए।
किस एजेंसी ने कहां खोले केंद्र
विपणन शाखा- बाराबंकी मंडी 1, बाराबंकी मंडी 2, देवा, हरख, सफदरगंज मंडी 1, सफदरगंज मंडी 2, फतेहपुुर, कुर्सी, बुढ़वल, सूरतगंज, सिरौलीगौसपुर, टिकैतनगर, कोटवाधाम, भिटरिया, उदईमऊ, दरियाबाद, हैदरगढ़ (एट हुसैनाबाद), हैदरगढ़ मंडी, सुबेहा, त्रिवेदीगंज, सिद्वौर (एट भिटौरा लखन) और कोठी में।
विज्ञापन
पीसीएफ- साधन सहकारी समिति मुबारकपुर, सैहारा, मामापुर कुसुंभा, हरख, मसौली, सरैयां, शेेषपुर अलीपुर, रामनगर, छमैली, सुढ़ियामऊ, सूरतगंज, केशरई, बसारी, दोहई, जुलाहटी मोहल्ला, कस्बा इचौली, मेहरौरा, अकबरपुर, बनीकोडर, गड़रियनपुरवा, मोहम्मदपुर उपाध्याय, रामपुर, छंदवल, मथुरानगर, हैदरगढ़, कमेला, मवइया मझंगवां, सरायं चांदू, उस्मानपुर, बिबियापुर फिरोजाबाद।
मंडी परिषद- केवल सफदरगंज मंडी में।
भारतीय खाद्य निगम- केवल हैदरगढ़ मंडी में।
एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो रही है। चार एजेंसियों ने 55 केंद्र खोले हैं। सभी केंद्र प्रभारियों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। कहीं पर कोई कमी है तो उसे दूर करने के लिए केंद्र प्रभारियों को कहा गया है। निरीक्षण के दौरान खामी पाए जाने पर सीधे केंद्र प्रभारी जिम्मेदार होंगे।
- संतोष कुमार द्विवेदी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी