{"_id":"6ab8d49ee6371b9a240cfca0","slug":"elderly-woman-dies-after-being-crushed-under-fallen-tree-amidst-rain-in-barabanki-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: बारिश के बीच गिरा पेड़, 16 घंटे तक नीचे दबी पड़ी रही बुजुर्ग महिला; दूसरे दिन घरवालों को मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: बारिश के बीच गिरा पेड़, 16 घंटे तक नीचे दबी पड़ी रही बुजुर्ग महिला; दूसरे दिन घरवालों को मिली लाश
Sun, 27 Sep 2026 02:22 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:22 PM IST
सार
बाराबंकी में बारिश के बीच एक पेड़ गिर गया। इसके नीचे बुजुर्ग महिला 16 घंटे तक दबी पड़ी रही। दूसरे दिन घरवालों को पता चला तो लाश निकाली गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पेड़ काटकर महिला को निकालते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में शनिवार को तेज हवा के कारण पेड़ गिर गया। इसके नीचे दबकर 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों को करीब 16 घंटे बाद रविवार सुबह उनकी मौत की जानकारी मिली। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
घटना दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के आलियाबाद पटरंगा मार्ग की है। यहां पेड़ के नीचे दबकर चौरासा देवी (65) की मौत हुई है। वह आलियाबाद के खर्चा मोहल्ला की रहने वाली थीं। बताया गया कि चौरासा शनिवार सुबह करीब 9 बजे खेत की तरफ गई थीं। वह एक निजी विद्यालय में साफ-सफाई का काम भी करती थीं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार, पेड़ शनिवार सुबह करीब 11 बजे गिरा था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को मौखिक सूचना दी। परिजन भी लगातार उनकी खोजबीन में जुटे थे। रविवार सुबह करीब 5.00 बजे परिजनों को चौरासा देवी का शव पेड़ के नीचे दबा मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
सूचना पर एसएचओ धर्मेंद्र कुमार और चौकी प्रभारी अरुण सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत जांच पड़ताल शुरू की। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को काटा गया। इसके बाद चौरासा देवी के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।