फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   weather

मौसम बदला, बूंदाबांदी के बीच बढ़ी ठंड

Wed, 29 Dec 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
weather
बाराबंकी। मौसम में अचानक बदलाव हुआ। सोमवार की रात से ही आसमान में छाई धुंध सुबह होने तक और गाढ़ी हो गई। मंगलवार को पूरे दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। देर रात का पारा 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया। पूरे दिन लोग ठंड से बचाव के इंतजाम में लगे देखे गए। कुछ दिन से चल रही धीमी शीतलहरी के कारण रात का पारा लगातार 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रह था। मंगलवार को जैसा हाल सुबह था वैसा ही दोपहर में भी रहा। हवाएं भी चलती रहीं।
विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी जिले में बूंदाबांदी होगी। ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है। मंगलवार को पूरे दिन धुंध व बदली छाई रही। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, देवा तिराहा, नाका सतरिख चौराहा जैसे स्थानों पर लोग कूड़ा जलाकर आग तापते नजर आए। लोगों ने पूरे दिन धूप निकलने का इंतजार किया मगर ऐसे आसार ही नहीं बने।
विज्ञापन

इस बूंदाबांदी से किसानों को कोई नुकसान न होने की बात कही जा रही है मगर बदली अगर लगातार रही तो फसलों पर प्रभाव पड़ेगा। ठंड में इजाफा होते ही शहर में हीटर व ब्लोअर की खरीदारी करते हुए लोग दिखे। नगर पालिका प्रशासन के दावे भी हवा हवाई साबित हो रहे है। शहर में किसी भी स्थान पर सही तरीके से अलाव नहीं जलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे मिली वृद्धा को पहुंचाया रैनबसेरा
बाराबंकी। सड़क किनारे मिली वृद्धा को शहर के रैन बसेरे में पहुंचाया गया। महिला चल नहीं पा रही थी और मनोरोगी लग रही थी। अभयनगर निवासी समाजसेवी श्री निवास त्रिपाठी को शहर से सफेदाबाद जाने वाली सड़क पर आलापुर के पास सड़क किनारे कहराती हुई वृद्धा मिली तो उन्होंने वाहन का इंतजाम करके उसे रैनबसेरा पहुंचाया और खाना खिलाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed