{"_id":"69fe3d69b7bd6627a1048bec","slug":"voices-of-25000-accused-are-being-recorded-barabanki-news-c-315-1-lu11010-166914-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 25 हजार आरोपियों की रिकॉर्ड हो रही आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 25 हजार आरोपियों की रिकॉर्ड हो रही आवाज
Sat, 09 May 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 09 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में अपराधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस अब हाईटेक निगरानी तंत्र तैयार कर रही है। एआई आधारित हाईटेक टूल यक्ष एप के जरिये करीब 25 हजार अपराधियों व विभिन्न मामलों में जेल जा चुके आरोपियों का डाटा डिजिटल रिकॉर्ड में फीड किया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की फोटो, फिंगरप्रिंट, आपराधिक इतिहास के साथ उनकी आवाज तक रिकॉर्ड की जा रही है, ताकि भविष्य में नाम लेते ही कुंडली हाजिर हो जाएगी।
जिले के सभी 24 थानों में होने वाली हर गिरफ्तारी के बाद आरोपी का डिजिटल डाटा तैयार किया जा रहा है। इसमें पता, फोटो, फिंगरप्रिंट, आपराधिक इतिहास व अन्य सूचनाएं फीड की जा रही हैं। इसके बाद ही आरोपी को जेल भेजा जाता है। पुलिस का दावा है कि इस व्यवस्था से अपराधियों की गतिविधियों की ट्रैकिंग आसान होगी।
बार-बार अपराध करने वालों की पहचान तुरंत हो सकेगी। एएसपी विकासचंद्र त्रिपाठी के अनुसार आवाज रिकॉर्ड करने का फीचर भी जोड़ा जा रहा है। इससे फोन पर धमकी देने, रंगदारी मांगने या फर्जी पहचान छिपाकर अपराध करने वालों तक पहुंचना आसान होगा। (संवाद)