फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   viral video

डिप्टी जेलर के सभासद पति का अश्लील वीडियो वायरल

Thu, 14 Apr 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
viral video
बाराबंकी। सिद्धार्थनगर जिले में तैनात एक महिला डिप्टी जेलर के सभासद पति का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बुधवार को यह मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। अश्लील वीडियो जेल परिसर स्थित डिप्टी जेलर के आवास का बताया जा रहा है। हालांकि अभी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो जिला जेल कॉलोनी स्थित एक महिला डिप्टी जेलर के आवास का है। बताया जा रहा है कि ये डिप्टी जेलर सिद्धार्थनगर जिले में पोस्ट हैं। मगर इनका आवास यहां जेल कॉलोनी में आवंटित है।
विज्ञापन

इनका पति बाराबंकी में जेल कॉलोनी में रहता है और यहां का सभासद भी है। आरोप है कि यह जेल में बंद कैदी व बंदियों से मिलने आने वाली महिलाओं को आसानी से मुलाकात कराने के नाम पर शिकार बनाता है और फिर उनसे इसके एवज में शारीरिक संबंध बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल कॉलोनी के लोगों की माने तो यह खेल लंबे समय से चल रहा था। लोग जब इन हरकतों से तंग आ गए तो किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। अब इस मामले में जेल प्रशासन कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर देने की बात कह रहा है। हालांकि अभी पुलिस के स्तर से कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।

इस बाबत जेल अधीक्षक हरिबक्श सिंह का कहना है कि आपत्तिजनक वीडियो जेल कॉलोनी का बताया जा रहा है। मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया है। उधर, शहर कोतवाल संजय मौर्या ने बताया कि जेल कॉलोनी का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed