फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Villagers troubled by waterlogging staged a protest

Barabanki News: जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 03 Aug 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 03 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by waterlogging staged a protest
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। ब्लॉक क्षेत्र के भिखरा में जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील में एकत्रित हो कर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज लोग पेट्रोल पंप के सामने सर्विस रोड बनाने पर हाईवे किनारे से पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कराए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे किनारे कच्चा नाला साइफन से झील में जाता था। पेट्रोल पंप निर्माण के दौरान मालिक ने कच्चा नाला पाटकर पक्का नाला बनाने का आश्वासन दिया था। लेकिन पंप के आगे सर्विस रोड बनने से नाला पट गया। इस कारण बारिश में हाईवे का पानी गांव के आबादी क्षेत्र में पहुंचने से जलभराव की परेशानी हो रही है। तहसीलदार शशांक उपाध्याय ने समस्या का समाधान शीघ्र कराने का भरोसा देकर प्रदर्शन खत्म कराया। प्रदर्शन में प्रधान पियारा देवी, नीरज सिंह, दुखीराम रावत, आशा रावत, रामहरख, राधे, माताफेर व चंदे आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed