{"_id":"674a1eb162e539c9cc056c97","slug":"vehicles-running-without-paying-tax-for-five-years-barabanki-news-c-315-1-brp1005-128895-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पांच साल से बिना टैक्स दिए फर्राटा भर रहे साढ़े चार हजार वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पांच साल से बिना टैक्स दिए फर्राटा भर रहे साढ़े चार हजार वाहन
Sat, 30 Nov 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में पांच साल से बिना टैक्स दिए साढ़े चार हजार से अधिक व्यावसायिक वाहन फर्राटा भर रहे हैं। परिवहन विभाग ने इनके लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शुरू की है। पांच साल का रोड टैक्स व ब्याज मिलाकर 12 करोड़ रुपए वसूलना विभाग के लिए चुनौती है।
4,578 व्यावसायिक वाहन ऐसे हैं जिनका पांच साल में ब्याज समेत रोड टैक्स 12 करोड़ रुपये हो चुका है। छह नवंबर से एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शुरू की गई है। इसका लाभ लेने के लिए वाहन स्वामियों को छह फरवरी तक आवेदन शुल्क के साथ पंजीकरण कराना होगा। परिवहन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को बकाया वसूली का लक्ष्य दिया गया है। योजना के तहत अब तक 62 वाहन स्वामियों ने 23 लाख रुपये जमा किए हैं।
बकाया नहीं अदा करने पर नीलाम होंगे वाहन
टैक्स अदा करने में मनमानी करने वाले सभी वाहन स्वामियों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। फरवरी में बकायेदारों की सूची तैयार कर संग्रह अमीनों को वसूली के लिए लगाया जाएगा। बकाया अदा नहीं करने वाले वाहनों की नीलामी प्रक्रिया मार्च में शुरू होगी।
विज्ञापन
पांच साल से 4,578 वाहनों पर टैक्स व ब्याज मिलाकर 12 करोड़ रुपया बकाया है। फरवरी तक ओटीएस का लाभ दिया जाएगा। उसके बाद आरसी जारी कर मार्च में नीलामी प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
- अंकिता शुक्ला, एआरटीओ प्रशासन