{"_id":"63431bd48ad7152b683107d7","slug":"valmiki-jayanti-celebrated-with-pomp-barabanki-news-lko652121974","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती
विज्ञापन
बाराबंकी। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण द्वारा न केवल मर्यादा की मूर्ति श्रीराम के चरित्र की रचना की, बल्कि उन्होंने उस समय के समाज में स्त्री जीवन की समस्याओं का यथार्थ चित्रण भी किया। महर्षि वाल्मीकि ने अपने कृतित्व के जरिए समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। रविवार को ऐसे ही उद्गारों आयोजनों के बीच महर्षि वाल्मीकि जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई।
कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता और एसडीएम शंभूशरण और देवानंद की मौजूदगी में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जिसमें बहार सुगम संगीत प्रभाग के डायरेक्टर प्रभात नारायण दीक्षित ने भजन कीर्तन प्रस्तुत किए। शहर में संतोषी माता मंदिर के समीप वाल्मीकि मंदिर में रविवार सुबह हवन पूजन हुआ।
हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर करोड़ीलाल जगदीश, संतोष, मथुरा प्रसाद, दीपक, जितेंद्र, नीरज, कुलदीप आदि मौजूद रहे। नगरपालिका में अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने सफाईकर्मियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला ब्राम्हणी टोला स्थित वाल्मीकि मंदिर में पूजन अर्चन के बाद गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। लव-कुश, भगवान हनुमान आदि झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा में जयकारे गूंजते रहे। शोभायात्रा जोशी टोला, ब्लॉक चौराहा, तहसील चौराहा, मोहल्ला पचघरा, मौलवीगंज, मुंशीगंज, बेलहरा चौराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा हुई और प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा में भजनों पर भक्तों ने नृत्य भी किया। मौके पर सुमित वाल्मीकि, अरविंद, विमल, राजन, अमित, सोनेलाल, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
मसौली में सचिन वाल्मीकि की अगुवाई में वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए सचिन वाल्मीकि ने कहा कि वाल्मीकि जी ने समाज को एक ही माला में पिरोने का काम किया है। वाल्मीकि समाज को संगठित होने की अपील करते हुए कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज की उन्नति हो सकती है। मौके पर भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। सावित्री देवी, नीतू वाल्मीकि, मनीष वाल्मीकि, मनोज कुमार, सतीश, पवनआदि ने पुष्प अर्पित किया।