फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccination

छह लाख टीके लगाने को चलेगा विशेष अभियान

Tue, 16 Nov 2021 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
vaccination
बाराबंकी। जिले में छह लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें अभी तक कोरोना के टीके की पहली खुराक भी नहीं लगाई जा सकी है। इसको लेकर विशेष अभियान चलाने के आदेश शासन ने दिए हैं। इसके तहत मंगलवार और बृहस्पतिवार को विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। प्रतिदिन 74 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है इसके लिए जिलेभर में 250 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 22 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाना है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक महज 16 लाख लोगों को ही कोरोना का पहला टीका लगाया जा सका है। जबकि छह लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें अभी तक टीका नहीं लगाया जा सका है। शासन ने पहले ऐसे लोगों के टीकाकरण के लिए 15 नवंबर की तिथि निर्धारित की थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 30 नवंबर तक कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके लिए माइक्रो प्लान बनाकर बचे हुए लोगों को टीकाकरण कराए जाने के आदेश दिए गए हैं। इसके तहत मंगलवार और बृहस्पतिवार को विशेष अभियान चलाकर करीब 74 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलेभर में 250 केंद्र बनाए गए हैं जिनके माध्यम से बचे हुए लोगों को कोरोना के टीके की पहली खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन का आदेश है कि जिले में सभी वयस्कों को 30 नवंबर तक हर हाल में टीका लग जाना है। लेकिन विभाग निर्धारित अवधि में इस लक्ष्य को हासिल कर सकेगा ऐसा संभव नहीं दिख रहा है। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग को छोड़ दिया जाए तो जिन अन्य विभागों को इसमें सहयोग के लिए लगाया गया है वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी नहीं कर रहे हैं। यहीं कारण है कि टीकाकरण को वह गति नहीं मिल पा रही है जिसकी अपेक्षा की जा रही है।
15 हजार को लगाए गए टीके
सोमवार को चलाए गए अभियान के तहत 33 हजार के सापेक्ष महज 15 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा सका। तमाम प्रयासों के बाद भी ज्यादातर केंद्रों पर सन्नाटा ही छाया रहा। जबकि इसके लिए जिले भर में 244 केंद्र बनाए गए थे। इससे पहले टीकाकरण के लिए केंद्रों पर लोगों की लाइनें लग जाया करती थी परंतु अन्य विभागों की लापरवाही के कारण लोग टीकाकरण के लिए केंद्रों पर नहीं आ रहे हैं।
पांच लाख को ही लगाई जा सकी दूसरी खुराक
कोरोना का पहला टीका लगवाने के बाद दूसरा टीका लगवाने के लिए लोग आगे नहीं आ रहे हैं। यहीं कारण है कि अब तक महज पांच लाख लोगों को ही कोरोना की दूसरी खुराक दी जा सकी। जबकि इसके लिए बराबर प्रयास किए जा रहे हैं और लोगों को दूसरी खुराक के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इसके बाद भी लोग टीका नहीं लगवा रहे हैं।

जिले में अभी छह लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें कोरोना का टीका नहीं लगाया जा सका है। इसके लिए पूरा माइक्रो प्लान बना लिया गया है। मंगलवार और बृहस्पतिवार को इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिससे जो लोग टीकाकरण से वंचित हैं उन्हें भी टीका लगाया जा सके। ोगों से अपील की जाती है कोरोना से बचाव के लिए सबसे सुरक्षित और आसान तरीका टीकाकरण ही है। इसलिए सभी लोग टीका जरूर लगवाएं।
-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed