फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccination

एएसपी, एसडीएम समेत 14 सौ को लगा कोरोना का टीका

Sat, 06 Feb 2021 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
vaccination
बाराबंकी। पुलिस लाइन अस्पताल में कोविड का टीका लगवाते एएसपी आरएस गौतम। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। कोरोना का टीका लगवाने के लिए शुक्रवार को फ्रंट लाइन वर्कर में भी गजब का उत्साह देखने को मिला। एएसपी, एसडीएम सदर समेत 1424 कर्मियों ने बूथों पर पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया। इस दौरान टीका लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे कर्मियों का अधिकारियों ने उत्साहवर्धन किया। वहीं सीएमओ ने जिला अस्पताल, पुलिस लाइन अस्पताल और पीएसी पहुंच टीकाकरण का जायजा लिया और मौके पर मौजूद कर्मियों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले के 1609 फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके लिए जिलेभर में आठ केंद्र बनाए गए थे। इनके माध्यम से शाम 6 बजे तक करीब 1424 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इनमें 1047 पुुरुष और करीब 377 महिलाएं शामिल हैं। एएसपी आरएस गौतम ने पुलिस लाइन अस्पताल तो एसडीएम सदर अभय कुमार पांडेय के अलावा दोनों अतिरिक्त मजिस्ट्रेटों ने जिला अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाया।
विज्ञापन

आधा घंटे तक चिकित्सकों की निगरानी में रहने के बाद ऑब्जर्वेशन कक्ष से बाहर आए दोनों अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित भी किया। वहीं सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे और टीकाकरण के लिए आए कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद वह पीएसी तथा पुलिस लाइन स्थित अस्पताल पहुंचे और यहां पर टीकाकरण का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निडर होकर लगवाएं कोरोना का टीका
एएसपी आरएस गौतम ने कहा कि निडर होकर कोरोना का टीका लगवाएं। इसके लगने के बाद कोई दिक्कत नहीं होती। मुझे इस बात का गर्व है कि फ्रंट लाइन में कार्य करने के बाद कोरोना का टीका लगवाने का आज मुझे अवसर मिला। एएसपी ने खुद तो टीका लगवाया ही इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस के अन्य जवानों को भी प्रेरित किया।

जिसका नंबर आए वह जरूर लगवाए
एसडीएम सदर अभय कुमार पांडेय ने कहा कि कोरोना का यह टीका स्वदेेेशी है। इसीलिए यह पूरी तरह सुरक्षित है। जिसका भी नंबर आए वह बूथ पर पहुंचकर टीका अवश्य लगवाएं। इस दौरान मौके पर मौजूद राजस्व कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कोरोना का यह टीका लगवाने के बाद ही हम कोरोना से जंग जीतने में सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed