फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Uproar after suspicious death youth dharna started demanding compensation

Barabanki: कोयला झोंकने के दौरान दम तोड़ने वाले युवक के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में शुरू किया धरना

Mon, 16 Jun 2025 07:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Jun 2025 07:07 PM IST
सार

ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान हुई युवक की मौत मामले में परिजनों ने धरना शुरू कर दिया है। परिजनों का कहना है कि मामले में दोषियों को सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाए।

विज्ञापन
Uproar after suspicious death  youth dharna started demanding compensation
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठें परिजन व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैदपुर थाना क्षेत्र के फतेउल्लापुर गांव निवासी युवक आलोक कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजन और ग्रामीणों ने रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर धरना शुरू कर दिया। वो धरना प्रदर्शन में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बताया गया कि 15 जून को आलोक कुमार गांव के तीन-चार अन्य युवकों के साथ लखनऊ के जुगाड़ इलाके में एक ईंट भट्ठे पर काम करने गया था। काम के दौरान जब वह कोयला झोंक रहा था तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: शिवबाबा धाम पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, 1184 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- 
UP News: इंतजार खत्म... बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम की तारीख घोषित, इस दिन आएगा रिजल्ट; पढ़ें हर अपडेट

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन रविवार सुबह से ही पोस्टमार्टम हाउस पर ग्रामीण व परिजन जुट गए। उन्होंने आर्थिक सहायता व दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू किया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed