फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Attempt to sell land worth crores with fake documents

Barabanki News: फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों की जमीन बेचने की कोशिश

Sat, 26 Sep 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 26 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Attempt to sell land worth crores with fake documents
बाराबंकी। सफदरगंज के कोड़री गांव निवासी संदीप कुमार वर्मा ने पिता के नाम दर्ज करीब एक करोड़ रुपये कीमत की जमीन फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेचने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने माती के तिंदोला गांव निवासी पवन अवस्थी उर्फ पिंटू के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संदीप के मुताबिक, उनके दिवंगत पिता कृष्ण वर्मा के नाम कोड़री में सड़क किनारे 0.1005 हेक्टेयर जमीन दर्ज है। आरोप है कि पवन अवस्थी ने इजहार अहमद शेख से संपर्क कर निबंधन कार्यालय में जमीन अंबुज कुमार को बेचने की कोशिश की। इसके लिए कृष्ण वर्मा के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। आधार कार्ड में किसी अन्य व्यक्ति का फोटो लगाकर उसका इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन

जमीन खरीदने की प्रक्रिया के दौरान अंबुज कुमार ने लेखपाल से जानकारी ली। लेखपाल ने उन्हें संदीप का मोबाइल नंबर दिया। संदीप से संपर्क होने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ और जमीन की बिक्री रुक गई। संदीप का आरोप है कि मामला सामने आने के बाद उसे धमकी भी दी जा रही है। सीओ सिटी संगम कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed