फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   up board exam

यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा को बने छह केंद्र

Sat, 04 Sep 2021 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
up board exam
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 18 सितंबर से होने वाली परीक्षा को लेकर जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। इसमें दो जिला मुख्यालय तो चार परीक्षा केंद्र तहसील मुख्यालय पर प्रस्तावित किए गए हैं। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में आवेदन करने वाले हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 620 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसका प्रस्ताव तैयार कर माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना काल में संक्रमण से बचाव को लेकर स्कूल-कॉलेज बंद थे। ऐसे में परीक्षा करना आसान नहीं था। सरकार ने बिना परीक्षा के पूर्व के अंकों के औसत मूल्यांकन के आधार पर परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का बेहतर परिणाम रहा। मगर, कुछ मेधावियों में परीक्षा न होने की टीस रही। बाद में जब स्थितियां सामान्य हुईं तो सरकार ने यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को अंक सुधार का मौका दिया।
विज्ञापन

इसको लेकर 18 सितम्बर से परीक्षा कराने का कार्यक्रम जारी कर आवेदन मांगे। इसके सापेक्ष जिले में 620 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। इसमें हाईस्कूल के 280 परीक्षार्थियों में 144 बालक व 136 बालिका हैं। वहीं इंटरमीडिएट के 340 परीक्षार्थियों में 185 बालक व 155 बालिकाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र की दूरी अधिक न हो इसको लेकर शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हैदरगढ़, पटेल पंचायती इंटर कॉलेज रामसनेहीघाट व यूनियन इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
इनमें 18 सितम्बर से कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत दो पालियों में कराई जाने वाली परीक्षा होगी। डीआईओएस ने परीक्षा केंद्र का प्रस्ताव तैयार कर डीएम के अनुमोदन के पश्चात उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज का भेज दिया है। हालांकि इस पर बोर्ड की मुहर लगने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

अंक सुधार को लेकर होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए छह परीक्षा केंद्र प्रस्तावित कर बोर्ड को भेज दिया गया है। इस परीक्षा में 620 परीक्षार्थियों शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में उनकी दूरी अधिक न हो इसको ध्यान में रखते हुए दो जिला मुख्यालय तो चार केंद्र तहसील मुख्यालय पर प्रस्तावित किए गए हैं।
-राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed