{"_id":"674a1f6546673f7aa4002314","slug":"two-youths-died-in-road-accidents-barabanki-news-c-315-1-brp1006-128908-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत
Sat, 30 Nov 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
कुलदीप कुमार फाइल फोटो
बाराबंकी। सहालग के मौसम में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुर्सी व हरख इलाके में हुए हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में से एक कैटरिंग का काम करके तो दूसरा युवक बरात से लौट रहा था।
देवा कोतवाली क्षेत्र के घेरी गांव निवासी विपिन कुमार (28) व इनका साथी राहुल (21) सीतापुर के महमूदाबाद में मांगलिक कार्यक्रम में कैटरिंग का काम खत्म करके बाइक से लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे कुर्सी थाना क्षेत्र के दरावा रेगुलेटर के समीप एक ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
कुछ ग्रामीणों की सूचना पर इन्हें सीएचसी देवा लाया गया जहां इलाज के दौरान विपिन की मौत हो गई। घायल राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी शिवम यादव (18) बृहस्पतिवार की रात जैदपुर थाना क्षेत्र के मकदूमपुर बरात गए थे। एक युवक को साथ लेकर बाइक से लौटते समय हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। शिवम को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर उसके साथी को केजीएमयू रेफर कर दिया गया।