{"_id":"6b02bba60da2a44bbf058637","slug":"two-youths-died-and-six-seriously-injured-in-collision-between-pickup-and-auto-in-barabanki-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में भीषण हादसा: पिकअप और ऑटो में आमने-सामने की भिड़ंत, दो युवकों की मौत; छह लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में भीषण हादसा: पिकअप और ऑटो में आमने-सामने की भिड़ंत, दो युवकों की मौत; छह लोग गंभीर रूप से घायल
Sun, 22 Nov 2026 03:23 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 22 Nov 2026 03:23 PM IST
सार
बाराबंकी में ऑटो और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
पिकअप और ऑटो में आमने-सामने की भिड़ंत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में फतेहपुर-देवा मार्ग पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। देवा क्षेत्र के सलारपुर गांव के पास ऑटो और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ऑटो सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, हादसे में सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के मालन पुरवा गांव निवासी राजकुमार उर्फ उस्मान (29) और इसी गांव के रामविलास (24) की मौत हो गई। वहीं, बड्डूपुर क्षेत्र के जगायपुर गांव निवासी जितेंद्र (38) और उनकी पत्नी सोनी (35), सीतापुर के रामपुर मथुरा क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी प्रवेश (25), अपना पुरवा गांव निवासी रणधीर (35), रिंकू यादव (27) और फतेहपुर की नई बस्ती कटरा निवासी ऑटो चालक मोइनुद्दीन (22) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। देवा कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
