फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two thousand policemen will be employed, no vehicle zone will be made

Barabanki News: दो हजार पुलिसकर्मी लगेंगे, नो व्हीकल जोन बनेगा

Sun, 07 May 2023 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 07 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Two thousand policemen will be employed, no vehicle zone will be made
सीएम के कार्यक्रम वाले दिन देवा तिराहे से नाका सतरिख तक प्रतिबंधित रहेंगे वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। शहर के जीआईसी ऑडीटोरियम में आठ मई को होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल व बाहर करीब दो हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। जोन के अन्य जिलों से फोर्स आएगी। पांच एएसपी, 16 सीओ व करीब 380 दरोगा व इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। देवा तिराहे से नाका सतरिख तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं, शनिवार को सीएम के कार्यक्रम स्थल व हैलीपेड स्थल का ड्रोन से मुआयना भी करवाया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में आसपास के जिलों से भी भाजपा नेता आ रहे हैं। सीएम का हेलीकॉप्टर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उतरेगा। इसके बाद वह कार से जीआईसी ऑडीटोरियम पहुंचेंगे। इसके लिए पूरे जीआईसी ग्राउंड को सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। गैर जिलों से तीन एएसपी, 10 सीओ व करीब 1000 पुलिस कर्मियों का आना तय हो गया है। जिले के दो एएसपी व छह सीओ भी तैनात रहेंगे। सुरक्षा की कमान एसपी दिनेश कुमार खुद संभालेंगे। जीआईसी ग्राउंड के अंदर प्रवेश से पहले सभी की गहन तलाशी ली जाएगी।
विज्ञापन

आठ मई को शहर में बदला रहेगा यातायात
एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम वाले दिन सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर देवा तिराहे से नाका सतरिख तक का क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा। यहां से कोई वाहन नहीं गुजरेगा। गोंडा-बहराइच की ओर से आने वाले सभी वाहन रामनगर तिराहे से चौपुला की ओर मोड़ दिए जाएंगे। शहर के अंदर आने वाले छोटे वाहन पल्हरी तक आने के बाद नबीगंज मोहल्ले की ओर मोड़ दिए जाएंगे जो शहर के अंदर से होते हुए देवा तिराहे पर निकलेंगे। लखनऊ की ओर से आने वाले बड़े वाहन सीधे चौपुला होकर गुजरेंगे। जिनको शहर आना है वे देवा तिराहे से बाईं ओर मुड़कर शहर के अंदर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कमिश्नर आईजी ने लिया तैयारियों का जायजा
कमिश्नर गौरव दयाल व आईजी प्रवीण कुमार ने शनिवार को जिले में पहुंचकर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने जिलाधिकारी अविनाश कुमार व एसपी दिनेश कुमार सिंह के साथ बैठक कर तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद जीआईसी मैदान पर चल रही तैयारियों को देखने पहुंचे और यहां मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इसके अलावा दोनों अधिकारियों ने निकाय चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी ली तथा मतगणना स्थल पर पहुंचे। स्ट्रांग रूम आदि का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर सीडीओ एकता सिंह, एएसपी अखिलेश नारायण सिंह, आशुतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।


प्रेक्षक ने की बैठक
निकाय चुनाव को लेकर तैनात किए गए प्रेक्षक पवन कुमार गंगवार ने शनिवार को देवा रोड स्थित रिलायंस के गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि निकाय चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराए जाएं। इस मौके पर एडीएम राकेश कुमार सिंह, एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी, सचिन वर्मा, तान्या सिंह, सुमित महाजन, विश्वमित्र सिंह, तहसीलदार चंद्रकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed