{"_id":"602c15fd8ebc3ee90b47d9ef","slug":"two-linehazir-barabanki-news-lko5651953107","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह दरोगा व महिला सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह दरोगा व महिला सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन
बाराबंकी। थाना व कोतवाली के निरीक्षण के दौरान भले ही कप्तान लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई कर रहे हों लेकिन इसके बावजूद उनमें कोई सुधार नहीं हो रहा है। यही वजह है कि एक बार फिर कप्तान ने हैदरगढ़ कोतवाली में निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर एक दरोगा व एक महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। कप्तान ने सभी मातहतों को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि यदि कार्य में लापरवाही हुई तो कार्रवाई तय है।
एसपी ने सोमवार को हैदरगढ़ कोतवाली का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें सब चाक चौबंद दिखाने के प्रयास धरे के धरे रह गए। कप्तान ने जब पुलिस कर्मियों से कई तरह के सवाल पूछे व आपात स्थिति में ड्यूटी पर जाने की तैयारी परखी तो कोतवाली के पुलिस कर्मी इसमें पूरी तरह से फेल हो गए। इस पर एसपी ने सभी को कड़ी फटकार लगाते हुए दरोगा ब्रजभूषण व महिला सिपाही शिखा सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
इसके साथ ही अन्य पुलिस कर्मियों को फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार करने की चेतावनी दी है। इसी तरह कप्तान ने बीते दिनों दरियाबाद व कुर्सी थाने का निरीक्षण किया था। यहां पर पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आने पर एसपी ने जहां इंस्पेक्टर को फटकार लगाई थी वहीं कई पुलिस कर्मियों को कई राउंड थाने के पैदल चक्कर भी लगवा दिए थे।
विज्ञापन
लेकिन एसपी की इन कार्रवाई के बाद भी थानों के पुलिस कर्मियों की कार्यशैली में सुधार नहीं हो रहा है। इसी का नतीजा है कि एसपी जिस थाने पर भी निरीक्षण के लिए जाते हैं वहां कमियां मिलने पर उन्हें कार्रवाई करनी पड़ रही है। यदि मातहत अपनी कार्यशैली सुधार लें तो वह कार्रवाई से बचने के साथ ही बेहतर पुलिसिंग कर जिले का नाम भी रोशन कर सकते हं।
थानों के निरीक्षण में पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आ रही है। जो पुलिस कर्मी सही से काम नहीं करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
-यमुना प्रसाद, एसपी