{"_id":"57546bdf4f1c1bbd4610930f","slug":"two-killed-in-accidents-including-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में अधेड़ समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में अधेड़ समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद दुर्घटना में मृत युवक के परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग हुए सड़क हादसों में एक अधेड़ समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक घायल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया लेकिन परिवारीजन उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल लेकर चले गए। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
जैदपुर थानाक्षेत्र के ग्राम बरेहटा गांव निवासी परशुराम शुक्ल का 25 वर्षीय पुत्र अनूप उर्फ छोटू किसी काम से बाइक से शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे लखनऊ जा रहा था। नगर कोतवाली क्षेत्र में सफेदाबाद कस्बा के पास पीछे से आ रहे एक वाहन ने अनूप की बाइक में ठोकर मार दी। जिसमें अनूप गंभीर रूप से घायल हो गया।
लोगों ने घायल अनूप को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सक ने उसे यहां पर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार की शाम मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के गांव बदलूपुरवा मजरे बिजला निवासी राधेश्याम श्रीवास्तव (55) पुत्र स्व. तुलसीराम अपने बेटे प्रदीप (27) के साथ दवा लेकर बाइक से बाराबंकी शहर से अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे रामनगर थाना क्षेत्र के कटियारा मोड़ के पास किसी वाहन ने राधेश्याम की बाइक में ठोकर मार दी। दुर्घटना में पिता पुत्र घायल हो गए। कार चालक मौके पर वाहन छोड़ कर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
रात में उपचार के दौरान राधेश्याम की मौत हो गई। प्रदीप की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन परिवारीजन उसे किसी निजी अस्पताल लेकर चले गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।