फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mass Pitri Tarpan (ritual offering to ancestors) held on the banks of the Reth River; huge crowds gather

Barabanki News: रेठ तट पर सामूहिक पितृ तर्पण, उमड़ा जनसैलाब

Sun, 11 Oct 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 11 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Mass Pitri Tarpan (ritual offering to ancestors) held on the banks of the Reth River; huge crowds gather
बाराबंकी। सर्वपितृ अमावस्या पर शनिवार को आलापुर स्थित रेठ नदी तट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पितरों को जलांजलि अर्पित कर नमन किया। सेवादार मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित अनुष्ठान नगर पुरोहित अरविन्द कुमार मिश्र के सानिध्य में संपन्न हुआ। उन्होंने सर्वपितृ अमावस्या के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिन पूर्वजों का स्मरण कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। कार्यक्रम संयोजक साकेत संत मौर्य ने इसे पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को मजबूत करना है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन


पितरों की शांति के लिए किया रुद्राभिषेक

सिरौलीगौसपुर। खजुरिया गांव में शनिवार को पितरों की शांति के लिए सामूहिक शिवार्चन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 51 दंपतियों ने रुद्राभिषेक किया। मनोरम पांडेय इसके मुख्य आयोजक रहे।
विज्ञापन

आचार्य अजय बाजपेई ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। उन्होंने रुद्राष्टाध्यायी का पाठ किया। 51 दंपतियों ने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन किया। श्रद्धालुओं ने दूध, शहद, गंगाजल और भांग से अभिषेक किया। पंचामृत, कुशजल और सरसों के तेल का भी उपयोग हुआ। इस दौरान पूरा पंडाल हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयघोष से गूंज उठा। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। हनुमानगढ़ी के महंत बाबा बलराम दास ने कहा कि पितृपक्ष में ऐसे आयोजन पितरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed