फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Half-day OPD; patients returned without treatment

Barabanki News: आधे दिन की ओपीडी, बिना इलाज लौटे मरीज

Sun, 11 Oct 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 11 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Half-day OPD; patients returned without treatment
डॉक्टर को दिखाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते मरीज।
बाराबंकी। जिला अस्पताल से मरीजों को भीड़ कम नहीं हो रही है। माह का द्वितीय शनिवार होने की वजह से ओपीडी आधे दिन की रही। इसके बाद भी मरीजों की कतारें लगी रही है। परचा बनवाने, डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने में मरीजों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को 1359 मरीज देखे गए। इस दौरान सर्दी, जुकाम, बुखार के 422, बदन दर्द के 307, पेट दर्द के 203, हड्डी रोग के 319, त्वचा रोग 427 मरीज देखे गए। इलाज को आए रामसिंह, सावित्री देवी, शांति, शहजाद ने बताया कि वह सुबह करीब 09:00 बजे आ गए थे और परचा बनवाने के लिए लाइन में लग गए थे। एक घंटे तक लाइन में लगने के बाद जाकर नंबर आया। 10:30 बजे डॉक्टर ने देखा और सवा घंटे तक लाइन में लगने के बाद दवा मिल सकी। लेकिन जब हम लोग पैथोलॉजी पर जांच कराने पहुंचे तो समय समाप्त हो जाने की बात कहकर वापस कर दिया गया। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है। इन दिनों सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन


इमरजेंसी में स्ट्रेचर पर इलाज
इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का स्ट्रेचर पर इलाज किया जा रहा है। पेट दर्द की शिकायत अयान को परिजन इलाज के लिए इमरजेंसी लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने देखा और स्ट्रेचर पर लिटाकर ग्लूकोज की बोतल टांग दी। पास ही एक स्ट्रेचर पर राहुल का इलाज किया जा रहा था। यहां पर आने वाले मरीजों को स्ट्रेचर से निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed