फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Female student's body found hanging in rented room

Barabanki News: किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

Sun, 11 Oct 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 11 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Female student's body found hanging in rented room
बाराबंकी। शहर के दशहरा बाग मोहल्ले में किराये के कमरे में रहकर बीएससी नर्सिंग की तैयारी कर रही सफदरगंज के टेरा दौलतपुर गांव निवासी छात्रा पल्लवी (20) का शव फंदे पर लटका मिला। शुक्रवार शाम घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के मुताबिक, परीक्षा में असफल होने के कारण पल्लवी तनाव में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, टेरा दौलतपुर गांव निवासी किसान सहजराम की पुत्री पल्लवी अपने बड़े भाई नितिन के साथ दशहरा बाग मोहल्ले में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के बाद इसी क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाना चाहती थी। परिजनों ने बताया कि नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा में लगातार दो बार असफल होने के कारण वह तनाव में रहने लगी थी। शुक्रवार दोपहर नितिन किसी काम से बाहर गया था। लौटने पर उसने पल्लवी का शव कमरे में फंदे से लटका देखा। गांव से परिजन भी पहुंच गए। सीओ संगम कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed