फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two girls died due to dengue, condition of seven is critical

Barabanki News: डेंगू से दो युवतियों की मौत, सात की हालत गंभीर

Mon, 25 Sep 2023 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 25 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two girls died due to dengue, condition of seven is critical
बाराबंकी। डेंगू का कहर जारी है। इसकी चपेट में आकर रविवार को दो युवतियों की मौत हो गई, जबकि सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बीबीपुर में भाई के बाद बहन की मौत और माता-पिता की हालत गंभीर होने से परिजनों में हड़कंप मचा है। पीड़ितों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डेंगू से आए दिन किसी न किसी की मौत हो रही है, लेकिन जिम्मेदार इस पर रोक लगा पाने में नाकाम हैं। यही वजह है कि जिले में अब तक डेंगू से नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा जिला अस्पताल समेत अलग-अलग अस्पतालों में डेंगू के सात नए मरीज भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन



जैदपुर क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी कोमल (19) पुत्री राजेश वर्मा की रविवार को इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों की ओर से कराई गई जांच में रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई थी। जबकि भाई अतुल (16) की मौत शनिवार को इलाज के दौरान हो चुकी है। वहीं राजेश और इनकी पत्नी की हालत गंभीर है। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी एक और बेटी मानसी भाई-बहन की मौत की सूचना के बाद सदमे में है और उसका रो-रोकर हाल बेहाल है। रविवार को उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


त्रिवेदीगंज के हसनपुर गांव निवासी वेदांती (21) पुत्री अनूप अवस्थी की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया कि जांच में डेंगू की पुष्टि के बाद उपचार चल रहा था कि रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं जिले में डेंगू के सात नए मरीज पाए गए हैं, जिन्हें अगल-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि विभागीय जिम्मेदार गांवों में टीमें भेजकर सिर्फ औपचारिकता निभा रहे हैं। यही वजह है कि रोग पर प्रभावी नियंत्रण नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






115 लोगों की जांच, 25 के लिए नमूने

भाई-बहन की डेंगू से हुई मौत के बाद सीएचसी सिद्धौर अधीक्षक डॉ. हरप्रीत के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची। इस दौरान टीम ने करीब 115 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और 25 लोगों के ब्लड के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों को रोगों से बचाव के प्रति जागरुक किया। वहीं सीएचसी अधीक्षक त्रिवेदीगंज डॉ. प्रणव ने बताया कि हसनपुर में युवती की मौत के बाद चिकित्सकों की टीम गांव भेजी गई है।





भेजी गई टीम

बीबीपुर और हसनपुर में दो मौतों की जांच के लिए सीएचसी अधीक्षकों के नेतृत्व में टीम भेजी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जहां से सूचना मिलती है, उस गांव में बराबर स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजी जा रही हैं।
- डॉ. अवधेश कुमार यादव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed