फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two died in road accident

वाहनों की रफ्तार ने ली दो की जान

Fri, 05 Feb 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
two died in road accident
बाराबंकी। शहर व सतरिख इलाके में बुधवार रात हुए सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई। जबकि इनके साथ रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शहर इलाके में पल्हरी चौराहे के समीप एक बाइक से जा रहे दो लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी पहचान शिवनंदन (48) व विनय कुमार (35) निवासी ग्राम खैरातीपुरवा थाना जहांगीराबाद के रूप में की गई है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचार के दौरान शिवनंदन की मौत हो गई जबकि विनय को भर्ती किया गया है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले ट्रक व उसके चालक के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा सतरिख थाना क्षेत्र के सराय अकबराबाद गांव के निकट हुआ। यहां पर अनियंत्रित बाइक सवार दो लोग सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गए। जिसमें बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक व्यक्ति ने रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।

मृतक की पहचान कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के मऊगौरपुर गांव निवासी रजनीश वर्मा (34) के रूप में हुई। जबकि उसका साथी रहरिया गांव निवासी ज्ञान गंभीर रूप से घायल है जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed