फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two died

डेंगू से बालक समेत दो की मौत, 12 मिले पीड़ित

Fri, 21 Oct 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
two died
बाराबंकी। डेंगू की चपेट में आकर बृहस्पतिवार को एक बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग नए पीड़ित पाए गए हैं। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने सभी को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। जबकि स्वास्थ्य विभाग रोग पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह से नाकाम है। इससे मरीजों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

लखपेड़ाबाग निवासी समीर (16) पुत्र हाजी मो. सगीर की डेंगू से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि हालत गंभीर होने पर लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। वहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बदोसरायं क्षेत्र के करोरा निवासी पारुल (6) पुत्र जापान की हालत गंभीर होने पर सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि डेंगू की आशंका जताते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परन्तु निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक जब तक इलाज शुरू करते तब तक उसकी मौत हो गई। सीएचसी सिरौलीगौसपुर अधीक्षक डॉ. संतोष ने बताया कि जांच के लिए टीम गांव को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रामपुर का सदरुद्दीन, सैदनपुर का ललित कुमार, खजुरिहा का भानु, सिकरी का रामू, सेमरी का केशव और रामप्रसाद, उमरहरा का गेंदलाल डेंगू जैसे लक्षणों से ग्रसित बताए जा रहे हैं। इसके अलावा कोठी का प्रवेश, लखपेड़ाबाग का सिद्धार्थ और सोनू, आजाद नगर का अंकित, दरियाबाद के अजय में भी डेंगू जैसे लक्षण पाए जाने पर परिजनों ने अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।
सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि डेंगू से मौत की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। डेंगू पर नियंत्रण के लिए लगातार काम हो रहा है। अधिकारी बराबर क्षेत्र में रहकर लोगों को जागरूक करने के साथ रोग से बचाव के तरीके बता रहे हैं।
स्वास्थ्य शिविर लगाकर की गई जांच
फतेहपुर। बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसको लेकर फतेहपुर के आठ वार्डों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाकर खांसी, जुखाम, बुखार से संक्रमित लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
बृहस्पतिवार को नगर पंचायत फतेहपुर के पचघरा वार्ड ए व दो, ब्राम्हणी टोला वार्ड दो, काजीपुर वार्ड एक व दो, नालापार दक्षिणी वार्ड एक व दो और मौलवीगंज में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाया गया। वहीं नगर पंचायत द्वारा दवा छिड़काव व साफ-सफाई का एसडीएम डॉ. सचिन कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया।

रोगों से बचाव की दी गई जानकारी
हैदरगढ़। संचारी रोग से बचाव के लिए कस्बा से लेकर गांव तक तैयारियां शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार को संचारी रोगों से बचाव के लिए हचंदपुर, जासेपुर, बरावां, कमेला, हरिपालपुर, बीजापुर, पेचरुआ आदि गांवों में नाली की सफाई व दवा का छिड़काव कराया गया। एडीओ पंचायत विवेक शुक्ला ने बताया कि जरूरत पर प्रधानों से मजदूरी पर काम कराने को कहा गया है। त्रिवेदीगंज के बहादुरपुर आदि गांवों में सफाई व छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed