{"_id":"67f8137a8651ded3d20e8184","slug":"two-constables-reported-on-line-duty-in-engineer-murder-case-new-team-formed-barabanki-news-c-315-1-brp1006-136960-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: इंजीनियर हत्याकांड में दो सिपाही लाइन हाजिर, नई टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: इंजीनियर हत्याकांड में दो सिपाही लाइन हाजिर, नई टीम गठित
Fri, 11 Apr 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ के फतेहगंज नाका निवासी इंजीनियर सुमित ओझा की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने और तथ्य छिपाने के आरोप में मोहम्मदपुर चौकी के दो सिपाही राजीव तिवारी और राजकुमार सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए भी देवा कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में नई टीम गठित की गई है। इसके काम की निगरानी एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी करेंगे।
30 मार्च की शाम लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर सफेदाबाद के पास इंजीनियर सुमित ओझा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सफेदाबाद निवासी सत्येंद्र गोस्वामी और उसके रिश्तेदार गोंडा निवासी अनूप से देसी रिवाल्वर बरामद कर जेल भेज दिया था। हालांकि मृतक के परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने डीजीपी तक गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने सत्येंद्र के भाई जागेंद्र को भी गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी पिस्टल बरामद की थी। इस मामले में शहर कोतवाल अमित प्रताप सिंह को पहले ही लाइन हाजिर किया जा चुका है। अब विवेचना की कमान देवा कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी संभालेंगे। उन्होंने बृहस्पतिवार शाम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी।