फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two arrest

निवेशकों का लाखों रुपया हड़पने वाले दो गिरफ्तार

Sun, 04 Apr 2021 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
two arrest
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। समावेश म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड कंपनी बनाकर निवेशकों का करोड़ों रुपया हड़पने वाले कंपनी के दो निदेशकों को स्थानीय पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। निवेशकों ने स्थानीय थाने पर कंपनी के निदेशकों पर कई लाख रुपए की जमा राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी के साथ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक समावेश कंपनी द्वारा निवेशकों को 60 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का लालच देकर पैसा जमा कराया जाता था। कंपनी के एजेंटों द्वारा प्रतिदिन मासिक तथा एफडीआर के रूप में पैसे लेकर निवेशक को 60 प्रतिशत ब्याज दिये जाने का झांसा देकर पैसा जमा कराया जाता था। कुछ दिन पैसा देने के बाद वापसी बंद होने पर बनीकोडर निवासी अजीत सिंह वर्मा के साथ ही कई निवेशकों ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात दरियाबाद, टिकैतनगर मार्ग से पकड़े गए कंपनी के निदेशक विक्रम प्रताप सिंह उर्फ अंकुर तथा विक्रम विकास सिंह निवासी अजईमऊ थाना टिकैतनगर ने बताया कि उन्होंने कंपनी बनाकर उसमें मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर चंदन सिंह के साथ ही सचिन त्रिपाठी, शशि प्रकाश पांडे आदि को तैनात किया था। अधिक ब्याज के लालच में लोग पैसा जमा कर रहे थे, जिसे हम आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक सच्चिदानंद राय ने एक सूचना पर शुक्रवार की रात करीब 11 बजे इन दोनों निदेशकों को दरियाबाद मार्ग पर घेराबंदी करके पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से एक लैपटॉप, चार मोबाइल, एक कंप्यूटर, दो रजिस्टर, दो कलेक्शन डायरी, दो पाकेट डायरी तथा 11 सौ रुपए नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed