{"_id":"601af1da8ebc3ebb8e3d4066","slug":"two-arrest-barabanki-news-lko56305320","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा लूटकांड का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा लूटकांड का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
बाराबंकी। टिकैतनगर पुलिस द्वारा पकड़े गए लूट के आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी यमुना प्?
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। टिकैतनगर पुलिस ने सराफा व्यापारी से हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लाखों के जेवरात बरामद हुए हैं। वहीं इस वारदात का खुलासा होने से खुश व्यापारी ने एसपी समेत अन्य पुलिस कर्मियों को सम्मानित कर उनका आभार जताया है।
एसपी यमुना प्रसाद ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में हुई पत्रकार वार्ता में बताया कि टिकैतनगर कस्बे में सराफा व्यापारी सुरेश चंद्र जैन से बीते 24 जनवरी को बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट की थी। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने दो आरोपी रीशू वर्मा निवासी ग्राम सेवढ़ा और उत्कर्ष कुमार वर्मा निवासी ग्राम सराई गोदौली थाना गोसाईगंज लखनऊ को मंगलवार रात बदोसरायं जाने वाले रोड पर पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व लूट में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी रीशू वर्मा ने पूछताछ में बताया कि वह पद्मावती ज्वैलर्स टिकैतनगर के मालिक शैलेंद्र जैन के यहां करीब सात वर्षों से कपड़े व ज्वैलरी का कारोबार देखता था। वह एक लड़की से प्यार करता है और उसी से शादी करना चाहता था। इसलिए उसने शैलेंद्र जैन से अपनी शादी के लिए करीब छह माह पूर्व गहने तथा कुछ रुपये नकद व शेष उधार देने के लिए कहा था। लेकिन शैलेंद्र ने साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
तब उसने अपनी बुआ के लड़के के साथ मिलकर किसी व्यवसायी को लूटने का प्लान बनाया था। इसके बाद यह वारदात की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से लूट का पूरा सामान बरामद करने का दावा किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेेज दिए गए। वहीं इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहेे एएसपी दक्षिणी मनोज पांडेय, सीओ पंकज सिंह, प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ,सुभाष चंद यादव, सौम्य कुमार जायसवाल, अशोक कुमार सिंह, नंद हौसिला आदि व एसपी का व्यापारी ने अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया है।