फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   truck accident

बाइक का टक्कर मारने के बाद सिलेंडर लदा ट्रक पलटा

Wed, 11 May 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
truck accident
सिद्धौर (बाराबंकी)। असंद्रा इलाके में सिलेंडर लदा एक ट्रक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद असंतुलित होकर खेत में जाकर पलट गया। हादसे के वक्त ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान उसे चोटें आई। उसका उपचार सीएचसी में कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिलेंडर फटने की आशंका के चलते आसपास मौजूद भीड़ को हटाने के बाद मार्ग को दोनों ओर से सील कर डायवर्ट कर दिया। वहीं फायर ब्रिगेड बुलाई गई। देर शाम तक ट्रक पलटा पड़ा रहा। यह हादसा मंगलवार की शाम असंद्रा थाने की सिद्धौर चौकी क्षेत्र में अहमदपुर मार्ग पर दीनपनाह गांव के पास हुआ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जमलापुर निवासी चालक सुदर्शन ट्रक से सिलेंडर लेकर अहमदपुर स्थित इंडियन गैस की एजेंसी पर जा रहा था। रास्ते में घर होने के चलते वहां पर रुकने की जल्दबाजी में दीनपनाह गांव के निकट एक बाइक को टक्कर मारने के बाद असंतुलित ट्रक सामने मोड़ होने के चलते खेत में जाकर पलट गया। हस दौरान चालक ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को सीएचसी भेजकर प्राथमिक उपचार कराया। वहीं ट्रक पलटने से सिलेंडर फटने से गैस रिसाव के खतरे की आशंका को लेकर आसपास जुटी भीड़ को हटवाने के साथ मार्ग को दोनों ओर से सील कर फायर ब्रिगेड को बुलाया। इस पर करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। देर शाम तक ट्रक व सिलेंडर पडे़ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कत को देखते हुए चौकी प्रभारी जगदीश शुक्ल ने रूट डायवर्जन कराया। एसओ ध्यानेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक का टक्कर मारने के बाद सिलेंडर लदा ट्रक पलट गया था। खतरे की आशंका को लेकर मार्ग को दोनों ओर से सील कर आवागमन को डायवर्ट किया गया। एजेंसी मालिक को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed