{"_id":"616b2b1b92619d47280d639a","slug":"train-barabanki-news-lko600307651","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, डेढ़ घंटे खड़ी रही दो ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, डेढ़ घंटे खड़ी रही दो ट्रेनें
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। रेलवे ट्रैक के बीच महिला के पड़े शव के चलते लखनऊ-अयोध्या रेलमार्ग पर दो ट्रेनें करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रहीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका।
अयोध्या-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर तुरकानी क्रॉसिंग के पास एक महिला का क्षतविक्षत शव पड़ा देखा गया। ट्रैक के बीचोंबीच शव पड़ा रहने से दो ट्रेन प्रभावित रहीं। घटना शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे की है। ट्रैक का निरीक्षण करने निकले की-मैन की नजर जब शव पर पड़ी तो उसने फौरन इसकी सूचना सफदरगंज रेलवे स्टेशन मास्टर को दी।
स्टेशन मास्टर द्वारा मेमो भेजकर पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के शव को ट्रैक से किनारे कराया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे से खड़ी 4203 फैजाबाद-लखनऊ पैसेंजर और सफदरगंज स्टेशन पर खड़ी 5716 सरयू -यमुना एक्सप्रेस रवाना हो सकी।
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन रुकने से उसमें यात्रा करने वाले आसपास क्षेत्र के कई यात्री तो पैदल ही अपने गंतव्य के लिए निकल पड़े। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त अनीता देवी (35) पत्नी पतिराम निवासी महमूदपुर थाना सफदरगंज के रूप में हुई। बताया कि महिला की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आकर हो गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।