{"_id":"61818ef52a64d1668311ad78","slug":"traffic-barabanki-news-lko602955148","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायवर्जन कर वाहनों के प्रवेश पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायवर्जन कर वाहनों के प्रवेश पर लगाई रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। धनतेरस व दीपावली को लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। भीड़भाड़ वाले इलाके में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाकर मार्ग डायवर्जन किया गया है। वहीं पर बाजार की भीड़ में सादे ड्रेस में महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
धनतेरस पर शहर के बाजार से लेकर सड़कों तक भारी भीड़ रही। सुरक्षा को लेकर शहर के मुख्य बाजार छाया से लेकर धनोखर व घंटाघर तक पुलिस की सुरक्षा व चौकसी बढ़ा दी गई। भीड़ को देखते हुए बड़े वाहनों के साथ बाइक तक के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी।
शहर से खरीदारी के रास्ते में कोई अप्रिय घटना न हो इसको लेकर चौराहों के साथ सड़कों पर पुलिस की मोबाइल व डायल 112 की गाड़ियों को अलर्ट मोड पर रखा गया था। वहीं मंगलवार को दोपहर बाद एसपी अनुराग वत्स, एएसपी पुणेंदु सिंह तथा सीओ सिटी ने मुख्य बाजार, सराफा बाजार व भीड़भाड़ वाले रास्ते पर पैदल गश्त कर ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
वहीं व्यापारियों से बात की जरूरत पड़ने पर सुरक्षा बल मुहैय्या कराने की बात की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।