फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Tractor - trolley upturned, three injured

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन घायल

Tue, 12 Jul 2016 11:21 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Tue, 12 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tractor - trolley upturned, three injured
- फोटो : अमर उजाला

कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र में ग्राम मदनपुर के पास सोमवार देर रात तेज गति से जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पर सवार तीन मजदूरों में एक ट्रॉली के नीचे दब गया। पुलिस व ग्रामीणों ने मजदूर को बाहर निकाला। घायल मजदूर को सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। दो मजदूरों को मामूली चोट पहुंची है। 

विज्ञापन


सोमवार देर रात फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर स्थित ग्राम मदनपुर के पास रामनगर की तरफ  से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई, जिससे ट्रॉली अचानक पलट गई। जिस पर सवार मजदूर लालराम व दीपक दूर जाकर गिरे लेकिन बासूराम निवासी ग्राम बनसुरा थाना रामपुर मथुरा सीतापुर ट्रॉली के नीचे दब गया।
विज्ञापन


यह देख लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल मोहन वर्मा ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रॉली के नीचे दबे युवक को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे के बाद युवक को निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक ने उसकी हालत को चिंताजनक बताते हुए ट्रॉमा सेन्टर रेफर कर दिया है। दो मजदूरोें को मामूली चोट पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed