{"_id":"69cc2d88df6ea47d5d03684a","slug":"toll-fee-hike-barabanki-news-c-315-1-brb1001-162932-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: टोल शुल्क में की गई बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: टोल शुल्क में की गई बढ़ोतरी
Wed, 01 Apr 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ-अयोध्या मार्ग स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफदरगंज। लखनऊ-अयोध्या हाईवे के अहमदपुर टोल प्लाजा पर नए टोल शुल्क का निर्धारण कर दिया है। टोल टैक्स में यह 16वीं वृद्धि है, जिसका सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा।
एनएचएआई द्वारा की गई इस नई टोल दर वृद्धि में विभिन्न प्रकार के वाहनों के लिए अलग-अलग राशि निर्धारित की गई है। जहां कार और जीप जैसे छोटे वाहनों के लिए टोल में 10 रुपये की मामूली वृद्धि की गई है, वहीं व्यापारिक वाहनों पर यह वृद्धि 885 रुपये तक हो सकती है। यह वृद्धि उन लोगों के लिए विशेष रूप से चिंता का विषय है जो दैनिक आवागमन के लिए हाईवे का उपयोग करते हैं।
इसके अतिरिक्त, टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय वाहनों के लिए मासिक पास की दर 350 रुपये निर्धारित की गई है।
अहमदपुर टोल प्लाजा के मैनेजर जेवंत देसले ने कहा कि मामूली वृद्धि है। हालांकि अभी एनएचएआई की ओर से विस्तृत निर्धारण प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन जो शुल्क निर्धारित किया गया है, वह लागू किया जाएगा। संवाद