{"_id":"145336414a3a342354e3184890bc54ce","slug":"to-salvage-the-occasion-by-visiting-the-official-commissioner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौके पर जाकर निस्तारण करें अधिकारी : कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौके पर जाकर निस्तारण करें अधिकारी : कमिश्नर
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील हैदरगढ़ में मंगलवार को तहसील दिवस का कमिश्नर व डीआईजी फैजाबाद ने औचक निरीक्षण किया। उच्चाधिकारियों के तहसील दिवस में पहुंचते ही तहसील दिवस में मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कमिश्नर व डीआईजी ने सख्त लहजे में कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण करें। इस दौरान शिकायतों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं पाए जाने पर जल निगम व विद्युत विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। सभी छह तहसीलों में कुल 397 शिकायर्तें आइं जिसमें 12 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
हैदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को दोपहर पौने एक बजे कमिश्नर सूर्य प्रताप मिश्र व डीआईजी विजय कुमार गर्ग ने तहसील दिवस का औचक निरीक्षण किया। कमिश्नर व डीआईजी के तहसील दिवस मेें पहुंचते ही मौजूद अधिकारियाें में हड़कंप मच गया। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में शिकायतों पर विभागीय अधिकारी मौके पर जाकर समस्या का समयबद्ध तरीके से समाधान कराएं।
डीआईजी ने तहसील दिवस में मौजूद सभी थानाध्यक्षों का परिचय जानकर तहसील दिवसों की शिकायत का समाधान प्राथमिकता से करके तहसील को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। कोतवाल चंद्रशेखर सिंह व एसओ लोनीकटरा अरुण कुमार द्विवेदी की नामौजूदगी पर थानों से आए एसएसआई से जानकारी की। करीब एक घंटे तक दोनो अधिकारियों ने तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर विभागीय अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश किया है।
विज्ञापन
अधिकारियों को लगाई फटकार
कमिश्नर ने पूर्व के तहसील दिवसों में शिकायतों के निस्तारण रजिस्टर की जांच की तथा इंडिया मार्का नलों को रीबोर कराए जाने व विद्युत की समस्या पर निस्तारण रिपोर्ट देख कर विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। रीबोर की रिपोर्ट मांगने पर जलनिगम के अधिकारियों ने बताया कि शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। कमिश्नर ने कहा कि रिपोर्ट कहां भेजी गई किसके पास है यह जानने से शिकायतकर्ता को पानी नहीं मिलेगा। नल को कब तक ठीक कराया जाएगा यह बताया जाना चाहिए।
मायूस लौटे फरियादी
तेज धूप के बावजूद शिकायतों के निस्तारण की आस लेकर तहसील दिवस में जुटे ज्यादातर फरियादी मायूस हो वापस लौट गए। निस्तारण की रफ्तार सुस्त रही। तहसील रामनगर में डीएम योगेश्वरराम मिश्र की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने फरियादियों के प्रार्थना पत्रों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान कराने के निर्देश दिए। नवाबगंज तहसील में एसडीएम नीलम यादव ने फरियादियों से सीधे बात की तथा सख्त लहजे में तय समयावधि में समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। यहां कुल चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर सीओ सिटी विशाल विक्रम, नायब तहसीलदार शिवध्यान पांडेय आदि मौजूद रहे।
तहसील मामले निस्तारित राजस्व पुलिस विकास
नवाबगंज 46 04 18 15 06
हैदरगढ़ 54 04 15 14 10
फतेहपुर 68 00 77 10 09
रामनगर 119 02 42 09 09
आरएस घाट 60 02 29 09 04
सिरौलीगौसपुर 50 00 20 09 07