फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Tikra 'B' won the final match

टिकरा बी की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

Mon, 15 Feb 2021 12:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Tikra 'B' won the final match
बाराबंकी। वालीबॉल ग्राउंड टिकरा उस्मा में जिला स्तरीय वालीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें जिले की सभी टीमों ने प्रतिभाग कर बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला टिकरा जूनियर और एस सिटी के मध्य खेला गया। टिकरा जूनियर की टीम ने एस सिटी टीम को 25-23 और 21 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एमएससी और चौखंडी की टीमें आमने-सामने रहीं। एमएससी टिकरा टीम ने चौखंडी की टीम को सीधे-सीधे सेटों में 25-13 और 25-21 से हराया।
विज्ञापन

इसके बाद चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला टिकरा ‘बी’ बनाम एमएससी टिकरा के मध्य खेला गया। बहुत ही रोमांचक मुकाबला दोनों टीमों के मध्य रहा। अंत में टिकरा ‘बी’ टीम ने शानदार जीत दर्ज की और चैंपियनशिप पर अपना कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डिस्ट्रिक्ट वालीबॉल चैंपियनशिप का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। खिलाड़ियों को मेडल और उपविजेता और विजेता टीम को शील्ड प्रदान की गई। विजेता टीम को मुख्य अतिथि रवि सिंह हिंदू युवा वाहिनी ने अंग वस्त्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मान किया। समापन अवसर पर जिला सचिव पवन सिंह एवं अध्यक्ष मोहम्मद मुसेब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed