{"_id":"60a952e68ebc3e14c625bab6","slug":"tiddi-barabanki-news-lko579164410","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिड्डियों की आने की संभावना से एलर्ट मोड पर विभाग, चेतावनी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिड्डियों की आने की संभावना से एलर्ट मोड पर विभाग, चेतावनी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। किसानों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। तूफान व बारिश के बाद अब टिड्डियों के दल आने की संभावना को लेकर प्रशासन एलर्ट मोड में आया है। कृषि विभाग ने इसके लिए चेतावनी जारी की है। साथ ही बचाव के इंतजाम व ऐसा दिखने पर सूचना के लिए अधिकारियों के नंबर सार्वजनिक किए है।
टिड्डियों के प्रजनन की क्षमता बसंत ऋतु और तूफान व बारिश के बीच बढ़ जाती है। कई दशकों के बाद टिड्डियों का दल बीते वर्ष सात समंदर पार कर पूरब की दिशा की ओर बढ़ा तो जिले से होकर गुजरा था। लेकिन पहले से एलर्ट जारी होने को लेकर किसान इसके नुकसान से बच गए थे। अब एक बार फिर हाल में आए तूफान व बारिश से टिड्डियों की आने की संभावना बढ़ी है।
अभी ईरान से टिड्डियों को दल राजस्थान की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रीति किरन बाजपेयी ने टिड्डी दल के आक्रमण से बचाव के बारे में किसानों को जानकारी देते हुए एलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि टिड्डी दल दिखने पर वह इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दें। खेतों में एकत्र होकर टिन व थाली बजाने के साथ शोर मचाए। ऐसे में टिड्डी दल आक्रमण नहीं करेंगे और भाग जाएंगे।