फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three teachers suspended, five of salaries chopped

तीन शिक्षक निलंबित, पांच का कटा वेतन

Wed, 15 Jul 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 15 Jul 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में अनुपस्थित रहने व एमडीएम में गड़बड़ी के चलते बीएसए ने बुधवार को तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया। जबकि, पांच शिक्षकों का एक दिन का वेतन काट दिया है। साथ ही काम में लापरवाही बरतने वाले कई शिक्षकों को कार्य सुधार की चेतावनी दी है।

बुधवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी पीएन सिंह ने कई प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षक के दौरान मोहम्मदपुर चंदी गांव में शिक्षक रामगोपाल, टांडपुरवा में शिक्षक सैयद कायम मेंहदी अनुपस्थित मिले जबकि बेलपुर बनीकोडर में एमडीएम में गड़बड़ी पाए जाने पर शिक्षक नंद किशोर को बीएसए ने निलंबित कर दिया। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय अलीनगर करौंदा में शिक्षक सुमनलता, ममता देवी, मुनीरपुर बड़तरा में शिक्षिका नमिता श्रीवास्तव, शिवलोचन मौर्या व बबुरिया निंदूरा के अनुपम श्रीवास्तव के समय से विद्यालय नहीं पहुंचने पर इनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय संदौली, अकबरपुर धनेठी व बंधौली खुर्द के शिक्षकों को कार्य सुधार की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed