फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three lakh consumers of Ujjchala in the district will get free cylinders

Barabanki News: जिले में उज्ज्चला के तीन लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा मुफ्त सिलिंडर

Mon, 11 Mar 2024 03:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 11 Mar 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Three lakh consumers of Ujjchala in the district will get free cylinders
बाराबंकी। उज्ज्चला योजना के तीन लाख उपभोक्ताओं को होली पर्व पर मुफ्त गैस सिलिंडर मिलेगा। सरकार की ओर से घोषणा के बाद विभाग ने इस दिशा में कार्य तेज कर दिया है। कंपनियों के प्रतिनिधियों को योजना का लाभ उज्ज्चला के शत-प्रतिशत लाभार्थियों को मिले इसके निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में बीपीसीएल के उज्ज्चला योजना के उपभोक्ताओं की संख्या एक लाख 625, एचपीसीएल के उपभोक्ताओं की संख्या 60,201 और आईवोसीएल के एक लाख 45283 उपभोक्ता हैं। इस प्रकार कुल उपभोक्ताओं की संख्या तीन लाख 6109 है। इनमें से उन उपभोक्ताओं को दीवाली पर एक मुफ्त गैस सिलिंडर दिया जा चुका है जिन्होंने ई-केवाईसी करा रखी है। ऐसे उपभोक्ताओं को अब होली पर एक गैस सिलिंडर फिर से मुफ्त में दिए जाने की तैयारी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद विभाग ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। तीनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि जिन उपभोक्ताओं को दीवाली पर योजना का लाभ दिया जा चुका है उनको होली पर भी इसका लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

साथ ही उन लाभार्थियों को भी योजना का लाभ मिले जो किसी न किसी कारण से दीवाली पर योजना का लाभ नहीं ले पाएं हैं। इस बाबत जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी का कहना है कि शासन द्वारा जारी निर्देशों का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed