फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three die in bad storm and rain

आंधी-पानी ने बरपाया कहर, प्राविधिक सहायक की बेटी समेत दो की मौत, पांच घायल

Sun, 10 May 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Three die in bad storm and rain
बाराबंकी। बेमौसम आंधी-पानी रविवार की देर शाम आफत बन गई। रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में ब्लॉक परिसर में पेड़ गिरने से कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक की बेटी व एक गांव में दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई जबकि प्राविधिक सहायक समेत पांच लोग घायल हो गए। उधर सफदरगंज थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव में बिजली का पोल गिरने से उसकी चपेट में आकर सोहेल पुत्र ताहिर की मौत हो गई।
विज्ञापन

कई स्थानों पर विद्युत पोल गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित तो मार्गो पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। वहीं किसानों के खेत में तैयार केले व मिर्चा तथा बागों के लदी आम की फसल को भारी नुकसान हुआ। जलभराव होने से तरबूज व खरबूजे समेत सब्जी की फसलों पर भी इसका असर पड़ा। जिले में गुरूवार की सुबह बारिश 7 मिमी व हवा की गति 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

जिले में रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे 50 किमी की तेज रफ्तार से चली आंधी व बारिश ने आफत मचा दी। आसमान में काले बादल छा गए। जो जहां था वहीं ठहर गया। खेत में जल भराव होने के कारण तरबूज व खरबूजें से साथ सब्जियों को भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में पहले से परेशान किसानों आए दिन आंधी पानी की समस्या से ऊबर नहीं पा रहा है। रविवार की शाम आंधी पानी से रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में बनकीडर ब्लॉक परिसर में लगा नीम का पेड गिरने से प्राविधिक सहायक कृषि रक्षा केदार नाथ मौर्य व उनकी 12 वर्षीय बेटी मीनाक्षी मौर्या, बोरिंग टेक्नीशियन बांके लाल व इनका बेटा सचिन घायल हो गया। सीएचसी पहुंचाए गए घायलों में मीनाक्षी की मौत हो गई। वहीं इसी थाना क्षेत्र के इटाहुआ मजरे मालिनुपर गांव में दीवार के मलबे के नीचे दबकर राम प्रसाद की 28 वर्षीय पत्नी मंगेश कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दयराम पुरवा निवासी सब्बीर का 20 वर्षीय बेटा सद्दाम व कोडरी मेडूवा निवासी चेतराम का 18 वर्षीय बेटा आकाश पेड़ के नीचे दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed