{"_id":"60a952e58ebc3e14c7338890","slug":"three-diad-from-corona-barabanki-news-lko5791646137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन और की मौत, 35 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन और की मौत, 35 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बहुत तेजी से कम हो रही है। हालांकि शनिवार को संक्रमण की चपेट में आकर तीन और लोगों की मौत हो गई। इस तरह से जिले में अब तक कोरोना से 199 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुुसार 35 और पॉजिटिव पाए गए हैं इनमें से सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर पूरेपंडित निवासी एक अधेड़ की कोरोना से मौत हो गई। परिवारीजनों के अनुसार जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में रख उपचार किया जा रहा था। शनिवार को हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई।
इसके अलावा धनौली निवासी एक व्यक्ति की लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि हालत गंभीर होने पर चार दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी प्रकार लखनऊ के अमीनाबाद निवासी एक व्यक्ति की उपचार के दौरान हिंद अस्पताल में मौत हो गई। परिवारीजनों ने तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
कोरोना से जिले में तीन लोगों की मौत की जानकारी मिली है। संबंधित क्षेत्र के सीएचसी अधीक्षकों को इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। देरशाम आई जांच रिपोर्ट में जितने लोग पॉजिटिव पाए गए हैं सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है तथा चिकित्सकों की टीम को इन पर बराबर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।
-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
सीडीओ ने की कोरोना से रोकथाम की समीक्षा
सीडीओ एकता सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकभवन सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति, बेडों और चिकित्सकों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कोविड मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सीडीओ ने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की निगरानी के साथ ही कांटैक्ट ट्रेसिंग, सैंपलिंग और वैक्सीन लगवाए जाने के कार्य में और तेजी लाए जाने के आदेश दिए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान, एडीएम संदीप कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।