फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three degree colleges become counting centers for the first time

तीन डिग्री कॉलेज पहली बार बने मतगणना केंद्र

Thu, 01 Apr 2021 01:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Three degree colleges become counting centers for the first time
बाराबंकी। तहसील नवाबगंज के सभी चार ब्लॉकों के मतगणना केंद्रों का बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना केंद्र का हाल देखकर वहां मिली कुछ खामियों को सुधार के निर्देश मातहतों को दिए। मतगणना स्थल बनाए गए केंद्रों से ही पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी और चुनाव संपन्न होने के बाद मतपेटियां यहीं पर सुरक्षित रखी जाएंगी। जिले में तीन डिग्री कॉलेज पहली बार मतगणना केंद्र बने हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सबसे पहले जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह, एसडीएम सदर अभय कुमार पांडे व तहसीलदार तपन मिश्रा के साथ देवा ब्लॉक के आदर्श कॉलेज (डिग्री कॉलेज) सलारपुर में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम का काफिला मसौली ब्लॉक के मतगणना स्थल वीणा सुधाकर डिग्री कॉलेज पहुंचा। यहां पर डीएम ने पार्किंग स्थल, स्ट्रांग रूम के बारे में जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने बंकी ब्लॉक स्थित नवीन मंडी में बनाए गए मतगणना स्थल का जायजा लिया। उसके बाद हरख ब्लॉक के संत कवि बाबा बैजनाथ राजकीय महाविद्यालय मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। मतगणना स्थल बनाए गए इन चारों केंद्रों से ही 25 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी और उनको चुनाव सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। 26 अप्रैल को चुनाव संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियां यहीं पर बने स्ट्रांग रूम में मत पेटियां जमा करेंगी। इस मौके पर तहसीलदार तपन कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed