फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three dead in road accidents

सड़क हादसों में तीन की मौत

Sun, 31 Jan 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Three dead in road accidents
रामसनेहीघाट/बद्दुपुर/मसौली (बाराबंकी)। दुकान बंद करके घर जा रहे एक व्यापारी की कार में शुक्रवार की देर शाम लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे कार खड्ड में जा गिरी। गंभीर रूप से घायल व्यापारी की इलाज के लिए जाते समय मौत हो गई। उधर, मसौली व बड़्डूपुर इलाके में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ईश्वरी गंज मजरे सनौली गांव निवासी अजय कुमार वर्मा (39) कोटवा सड़क कस्बे में इलेक्ट्रॉनिक का व्यवसाय करते हैं। शुक्रवार देर शाम वह अपनी दुकान बंद करके कार से घर जाने के लिए निकले तभी अयोध्या राजमार्ग पर खुशहाली के निकट उनकी कार में पीछे से किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार सड़क के नीचे खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार में फंसे अजय को बाहर निकलवाया। गंभीर रूप से घायल अजय को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, देवा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरखिला निवासी जवाहिर (55) शनिवार को बाइक से रीवा सीवा बाजार आया था। शाम को घर लौट रहा था। महमूदाबाद-लखनऊ मार्ग पर ट्रक ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। इससे जवाहिर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसे उपचार के लिए ले जाया जाता, उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं मसौली थाना क्षेत्र में बिन्दौरा नहर पर एटा जनपद के थाना निधोली कला के ग्राम नग्लादेवा निवासी नरसी बंजारा की बाइक में किसी ट्रक ने शुक्रवार रात टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी बड़ागांव पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया।

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कुर्सी इलाके में महमूदाबाद मार्ग पर शनिवार सुबह एक सफारी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस कार में चार लोग सवार थे लेकिन सभी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed