फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three cases registered on the incident in the election of the chief post

प्रमुख पद के चुनाव में हुई घटना पर तीन केस दर्ज

Sun, 11 Jul 2021 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Three cases registered on the incident in the election of the chief post
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र लोनीकटरा स्थित ब्लॉक त्रिवेदीगंज के प्रमुख के चुनाव में शनिवार को मतदान के दौरान भाजपा व निर्दल प्रत्याशी के समर्थकों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए थे। इसके बाद हिंसा पर उतारू भीड़ ने ईंट-पत्थर से एक-दूसरे पर हमला किया तथा सुरक्षा निगरानी के लिए लगा ड्रोन कैमरा तोड़ दिया था। डीएम व एसपी ने दल-बल के साथ मौके पर जाकर हालात को नियंत्रित किया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने ईंट-पत्थर चलाकर हिंसा फैलाने, ड्रोन कैमरा तोड़कर सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि मामले में शुभम, अजीत सहित 25 से 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। इसकेेे अलावा भगदड़ में पुलिस ने रीपीटर 12 बोर असलहा पड़ा मिलने के मामले में भी अज्ञात के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने तीसरी एफआईआर भाजपा प्रत्याशी के समर्थक प्रधान अरुण शुक्ल को गाली देते हुए वीडियो बनाने के मामले में की है। वायरल वीडियो के आधार पर सुशांत, शेखर सिंह सहित दो सौ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि हिंसा के दौरान भाजपा समर्थित प्रत्याशी पक्ष से दो लोग घायल हो गए थे। चिकित्सीय परीक्षण के बाद प्रधान अरुण शुक्ला पक्ष से पुलिस को तहरीर दी गई थी। वहीं निर्दल प्रत्याशी के समर्थक पूर्व प्रमुख सुनील सिंह पक्ष से भी पुलिस को तहरीर दी गई है। इनके पक्ष में भी पूर्व प्रधान सहित अन्य को चोटें बताई जा रहीं हैं।

इन दोनों ही मामलों में पुलिस एक दिन बाद शाम तक कोई निर्णय नहीं ले सकी थी। थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि तीन एफआईआर पुलिस की ओर से दर्ज की गई हैं। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed